खोलो दया का द्वार
मैया जी अब खोलो दया का द्वार
कई जन्मो से भटक रहा हूँ
मत करना इंकार
मैया जी अब खोलो दया का द्वार
खोलो दया का द्वार....
तेरा मेरा साथ पुराना तू दाती मैं भिखारी
प्यार की भिक्षा डाल दो अब तो
खड़ा हूँ झोली पसार
मैया जी अब खोलो दया का द्वार
खोलो दया का द्वार....
तुम भी अगर प्रभु जी ठुकराओगे
मिलेगा कहा ठिकाना
सब द्वारोँ को छोड़ के
दाता आया तेरे द्वार
मैया जी अब खोलो दया का द्वार
खोलो दया का द्वार....
करुणासागर कहलाते हो
करो कृपा अब मैया जी
हाथ पकड़ लो माझी
अब तो नाव पड़ी मझधार
मैया जी अब खोलो दया का द्वार
खोलो दया का द्वार....
खोलो दया का द्वार
मैया जी अब खोलो दया का द्वार
कई जन्मो से भटक रहा हूँ
मत करना इंकार
मैया जी अब खोलो दया का द्वार ,
2
पकड़ लो बाँह अब मईया, नही तो डूब जाएगी
पकड़ लो बाँह अब मईया, नही तो डूब जाएगी
हमारा कुछ ना बिगड़ेगा, तुम्हारी लाज जाएगी
पकड़ लो बाँह अब मईया....
तुम्हारे ही भरोसे पर जमाना छोड़ बैठा हूँ
तुम्हारे ही भरोसे पर जमाना छोड़ बैठा हूँ
जमाने की तरफ देखो मुझे कैसे निभाओगे
जमाने की तरफ देखो मुझे कैसे निभाओगे
पकड़ लो बाँह अब मईया....
पड़ी मझदार में नैया खिवईया कोई नही अपना
पड़ी मझदार में नैया खिवईया कोई नही अपना
खिवईया आप बनो तो नैया हो मेरी पार जाएगी
पकड़ लो बाँह अब मईया....
लदी है पाप की गठड़ी हमारे शीश के ऊपर
लदी है पाप की गठड़ी हमारे शीश के ऊपर
वजन पापों का भारी है उसी से डूब जाएगी
पकड़ लो बाँह अब मईया....
सकल जग ढूंढ कर हारे पता पाया नही तेरा
सकल जग ढूंढ कर हारे पता पाया नही तेरा
ह्रदय में आप बस जाओ छवि मन में समाएगी
पकड़ लो बाँह अब मईया....
पकड़ लो बाँह अब मईया, नही तो डूब जाएगी
हमारा कुछ ना बिगड़ेगा, तुम्हारी लाज जाएगी
तुम्हारी लाज जाएगी
तुम्हारी लाज जाएगी
तुम्हारी लाज जाएगी
तुम्हारी लाज जाएगी
गर्व से कहो मैं हिन्दू हूं
प्रेम से बोलो 🌹🌹🚩🚩जय माता की🚩🚩🌹🚩
3
मैया जी मेरी नैया उस पार लगा देना
मैया जी मेरी नैया उस पार लगा देना
अब तक तो निभाया है आगे भी निभा देना
मैया जी मेरी नैया उस पार लगा देना
मैया जी मेरी नैया उस पार लगा देना.....
छल बल के साथ माँ आ घेरे जो मुझे आकर
तुम देखते ना रहना झट आकर बचा लेना
मैया जी मेरी नैया उस पार लगा देना
मैया जी मेरी नैया उस पार लगा देना.....
सभंव है सकंटो में मै तुमको भुल जांऊ
पर मैया कहीं तुम भी मुझको ना भुला देना
मैया जी मेरी नैया उस पार लगा देना
मैया जी मेरी नैया उस पार लगा देना.....
बन कर के हम पपीहा सिपी रचा करेगे
तुम स्वाति बुंद बन कर प्यासे पर दया करना
मैया जी मेरी नैया उस पार लगा देना
मैया जी मेरी नैया उस पार लगा देना.....
मैया जी तुम को जग दिन रात हम निहारे
तुम दिव्या जोती बन कर नयंनो मे बसे रहना
मैया जी मेरी नैया उस पार लगा देना
मैया जी मेरी नैया उस पार लगा देना.....
मैया जी मेरी नैया उस पार लगा देना
अब तक तो निभाया है आगे भी निभा देना
मैया जी मेरी नैया उस पार लगा देना
मैया जी मेरी नैया उस पार लगा देना
गर्व से कहो मैं हिन्दू हूं
प्रेम से बोलो🌹🌹🚩🚩 जय माता की🚩🚩🌹🌹
4
मेरी रूठ गई कालका मनाऊँ कैसे,2
मनाऊँ कैसे रे रिझाऊ कैसे,2
मंदिर जली रौशनी बुझाऊं कैसे 2
आस पास या को मंदिर नहीं है, 2
मंदिर नहीं है, कहीं मंदिर नहीं है, 2
दूर कलकाता मैं जाऊं कैसे,मेरी रूठ गई माँ कालका मनाऊँ कैसे॥ 2
फूलों की माला माँ को भाती नहीं है,
भाती नहीं है, माँ को भाती नहीं है, 2
मुंडों की माला मैं लाऊं कैसे मेरी रूठ गई माँ कालका मनाऊँ कैसे॥ 2
पचरंगी चुनरी माँ को भाती नहीं है, 2
भाती नहीं है, माँ को भाती नहीं है, 2
काली चुनरिया मैं लाऊं कैसे,मेरी रूठ गई माँ कालका मनाऊँ कैसे॥ 2
गंगा का पानी माँ को भाता नहीं है मां को
भाता नहीं है, 2
मदिरा का पान कराऊं कैसे, मेरी रूठ गई कालका मनाऊँ कैसे॥
नारियल की भेट माँ को भाती नहीं है, 2
भाती नहीं है, माँ को भाती नहीं है, 2
बकरे की भेट चढ़ाऊं कैसे, मेरी रूठ गई माँ कालका मनाऊँ कैसे,
मनाऊँ कैसे रिझाऊ कैसे, 2
मेरी रूठ गई कालका मनाऊँ कैसे॥
मनाऊं कैसे रे रिझाऊं कैसे 2
मेरी रूठ....
5
चला चला रे ड्राइवर गाड़ी होले होले। मैया के भवन को मारो मन डोले।
माथे मैया के टीका सोहे, बिंदिया करे कमाल। नथनी करे कमाल,🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺
आने जाने वालों को तुम बोलो,जय जय कार ले। 🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺चला ले चल रे ड्राइवर गाड़ी होले होले। मैया के भवन को मारो मन डोले।
गले मैया के हरवा सोहे, माला करे कमाल। पेंडल करे कमाल, आने जाने वालों को तुम बोलो जय जयकार।🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺
ले चल ले चल रे, ड्राइवर गाड़ी होले होले। मैया के भवन को मारो मन डोले।
हाथ मैया के कंगना सोहे, चूडा करे कमाल। मेहंदी करे कमाल, आने जाने वालों को तुम बोलो जय जयकार।🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺ले चल ले चल रे, ड्राइवर गाड़ी होले होले। मैया के भवन को मारो मन डोले।
अंग मैया के चोला सोहे, चुनरी करे कमाल।लहंगा करे कमाल, आने जाने वालों को तुम बोलो जय जयकार।🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺
ले चल ले चल ले रे ड्राइवर गाड़ी होले होले। मैया के भवन को मारो मन डोले।
पैर मैया के पायल सोहे, बिछुए करे कमाल। महावर करे कमाल, आने जाने वालों को तुम बोलो जय जय कार।🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺
ले चले ले चले रे, ड्राइवर गाड़ी होले होले। मैया के भवन को मारो मन डोले
।
भवन मैया के शेर सोहे, भक्ता करे कमाल। ढोलक करे कमाल।आने जाने वालों को तुम बोलो जय जय कार।🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺🌺
ले चले ले चले रे, ड्राइवर गाड़ी होले होले। मैया के भवन को मारो मन डोले।
6
लहर लहर लहराए रे, मेरे आँगन कि तुलसी
लहर लहर लहराए रे, मेरे आँगन कि तुलसी
इस तुलसी में क्या क्या गुण है
कहो क्या क्या गुण है
बोलो क्या क्या गुण है
ये तो हवा में खुशबु फैलाये रे
मेरे आँगन कि तुलसी
लहर लहर लहराए रे, मेरे आँगन कि तुलसी...
इस तुलसी में क्या क्या गुण है
कहो क्या क्या गुण है
बोलो क्या क्या गुण है
ये तो मंदिर कि शोभा बढ़ाये रे
मेरे आँगन कि तुलसी
लहर लहर लहराए रे, मेरे आँगन कि तुलसी...
इस तुलसी में क्या क्या गुण है
कहो क्या क्या गुण है
बोलो क्या क्या गुण है
तुलसी बिन प्रभु भोग न पाये रे
मेरे आँगन कि तुलसी
लहर लहर लहराए रे, मेरे आँगन कि तुलसी...
इस तुलसी में क्या क्या गुण है
कहो क्या क्या गुण है
बोलो क्या क्या गुण है
ये तो भक्तो के मन को भाए रे
मेरे आँगन कि तुलसी
लहर लहर लहराए रे, मेरे आँगन कि तुलसी...
लहर लहर लहराए रे, मेरे आँगन कि तुलसी
लहर लहर लहराए रे, मेरे आँगन कि तुलसी
Comments
Post a Comment