नौ दिनों के व्रत में दुरुस्त रखें अपना खानपान नहीं होगी कमजोरी
नौ दिनों के व्रत में दुरुस्त रखें अपना खानपान नहीं होगी कमजोरी
पौष्टिक आहार लें
नवरात्रि व्रत में हल्का और पौष्टिक आहार लें। अपने खाने में प्रोटीन, कार्बोहायड्रेट और फैट की सही मात्रा शामिल करें जिससे आपको व्रत रखने के लिए पर्याप्त ऊर्जा मिलती रहे। कुछ लोग व्रत में कुछ नहीं खाते हैं, यह भी गलत है। अगर आप ठीक तरह से खाना नहीं खाएंगे तो आपके शरीर को पर्याप्त पोषण नहीं मिल पाएगा और आपको कमजोरी हो सकती है।
ठंडी और तली-भुनी चीज़ों से परहेज करें
डॉक्टर्स के मुताबिक नवरात्र नवरात्रि व्रत में हमें ऐसा ज्यादा तेल-मसाले वाला भोजन नहीं खाना चाहिए और हल्का भोजन करना चाहिए। अक्सर लोग व्रत तो रख लेते हैं लेकिन दिनभर कुछ ना कुछ तला- भुना खाते रहते हैं। नवरात्रि व्रत में लोग कुट्टू के आते की पूड़ी, आलू की सब्जी, पकौड़े, टिक्की आदि खाते हैं जिससे पेट ख़राब हो सकता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स के मुताबिक व्रत में ज्यादा पौष्टिक आहार लेना चाहिए जिससे आपको व्रत रखने के लिए एनर्जी मिले। वहीं, बदलते मौसम में आपको ज्यादा तेल-मसाले और ठंडी चीजें खाने से परहेज करना चाहिए। अगर आप बदलते मौसम में अपने खान-पान का ध्यान नहीं रखेंगे तो बीमार पड़ सकते हैं।
खूब पानी पिएँ
व्रत में भरपूर मात्रा में पानी और तरह पदार्थों का सेवन करें जिससे आपके शरीर में पानी की कमी ना हो। इसके अलावा आप व्रत में फल, जूस, दूध-दही, पनीर, ड्राई फूट्स आदि का सेवन करें जिससे आपके शरीर को पोषण मिलता रहे। बस इस बात का ध्यान रखें कि पौष्टिक और सही मात्रा में आहार लें।
ड्राई फ्रूट्स खाएं
ड्राई फूट्स का सेवन करने से शरीर को एनर्जी मिलती है और पेट भी भरा रहता है। आप नवरात्रि व्रत में बादाम, काजू, पिस्ता और किशमिश आदि का सेवन करें। इससे आपको इंस्टैंट एनर्जी मिलेगी और इम्युनिटी भी मजबूत होगी। हालाँकि, ध्यान दें कि ड्राई फूट्स को थोड़ी-थोड़ी मात्रा में ही खाएँ।
नींद है जरूरी
अगर आपने व्रत रखा है तो सही खानपान के साथ अपनी नींद का भी ख्याल रखें। दरअसल, जब हम व्रत ऋ रहे होते हैं तो हमारा शरीर डिटॉक्स मोड में चला जाता है। ऐसे में अगर नींद पूरी न हो तो इससे चक्कर, सिरदर्द या कमजोरी जैसी समस्याएं हो सकती हैं। इससे बचने के लिए रोजाना कम से कम 7-8 घंटे की नींद जरूर लें।
Comments
Post a Comment