शारदीय नवरात्रि में माँ की उपासना के लिये दुर्गा सप्तशती अनुष्ठान विधि
शारदीय नवरात्रि में माँ की उपासना के लिये दुर्गा सप्तशती अनुष्ठान विधि 〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️🌼〰️〰️🌼 दुर्गा सप्तशती के अध्याय पाठन से संकल्प अनुसार कामनापूर्ति 〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️ 1- प्रथम अध्याय- हर प्रकार की चिंता मिटाने के लिए। 2- द्वितीय अध्याय- मुकदमा झगडा आदि में विजय पाने के लिए। 3- तृतीय अध्याय- शत्रु से छुटकारा पाने के लिये। 4- चतुर्थ अध्याय- भक्ति शक्ति तथा दर्शन के लिये। 5- पंचम अध्याय- भक्ति शक्ति तथा दर्शन के लिए। 6- षष्ठम अध्याय- डर, शक, बाधा ह टाने के लिये। 7- सप्तम अध्याय- हर कामना पूर्ण करने के लिये। 8- अष्टम अध्याय- मिलाप व वशीकरण के लिये। 9- नवम अध्याय- गुमशुदा की तलाश, हर प्रकार की कामना एवं पुत्र आदि के लिये। 10- दशम अध्याय- गुमशुदा की तलाश, हर प्रकार की कामना एवं पुत्र आदि के लिये। 11- एकादश अध्याय- व्यापार व सुख-संपत्ति की प्राप्ति के लिये। 12- द्वादश अध्याय- मान-सम्मान तथा लाभ प्राप्ति के लिये। 13- त्रयोदश अध्याय- भक्ति प्राप्ति के लिये। दुर्गा सप्तशती का पाठ करने और सिद्ध करने की विभिन्न विधियाँ 〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️〰️ सामान्य विधि 👇 नवार्...